इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज की पुष्टि कर दी है, जो आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी का अहम हिस्सा होगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी 2026 से होगी, जिसका आखिरा मैच 27 जनवरी को खेला जाएगा।
T20 World Cup 2026 की तैयारी के लिए अहम दौरा
दरअसल, श्रीलंका का यह दौरा इंग्लैंड के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यहां की परिस्थितियों में खेलना उन्हें 2026 वर्ल्ड कप से पहले अनुभव देखा। बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने अब तक 2009 और 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है और तीसरी ट्रॉफी पर उनकी नजरें बनी हुई है।
इंग्लैंड का श्रीलंका में होने वाला ऐतिहासिक दौरा
इंग्लैंड का श्रीलंका में यह सात साल बाद पहला व्हाइट-बॉल दौरा होगा। पिछली बार 2018 में इंग्लैंड ने यहां वनडे सीरीज 3-1 से जीती थी और एकमात्र टी20 मैच भी अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हुआ था, जहां इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया था।
बता दें कि श्रीलंका अपनी अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगा, जो 6 सितंबर 2025 से शुरू होगी।
वहीं, इंग्लैंड 10 सितंबर 2025 से कार्डिफ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज खेलेगा।
SL vs ENG Series: देखें पूरा शेड्यूल
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 1st ODI – 22 जनवरी 2026
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 2nd ODI – 24 जनवरी 2026
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 3rd ODI – 27 जनवरी 2026
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 1st T20I – 30 जनवरी 2026
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 2nd T20I – 1 फरवरी 2026
- श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 3rd T20I – 3 फरवरी 2026